समथर (झांसी)- महाराजा वीर सिंह राजकीय इंटर कालेज समथर में थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्र, छात्राओं नशा से हमारे शरीर को क्या क्या हानि पहुंचती है, हमारे शरीर में कौन से रोग उत्पन्न होते हैं।किस प्रकार से रोग शरीर पर अपना प्रभाव करके शरीर को धीरे धीरे कमजोर बना देते हैं थाना अध्यक्ष ने बच्चों को नशा से हानि सम्बंधित कई बातें बताई और उन्हें नशामुक्ति के लिए जागरूक किया। और विधालय के बच्चों को समझाया कि नशे से हमें दूर रहना चाहिए। उन्होंने विधालय के बच्चों को जागरूक कर नशामुक्ति की सपथ दिलाई।इस मौके पर प्रधानाचार्य रामेश्वर दयाल कुशवाहा सहित एवं समस्त विधालय स्टाफ उपस्थित रहा।
Please follow and like us:
