गुरसरांय(झांसी)। एमएलसी निधि से बनाएं जा रहे प्रतीक्षालयों के निर्माण में घोर अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं। प्रतीक्षालयों में मानक विहीन तरीके से कार्य किया जा रहा है। यहां वर्तमान में बन रहे प्रतीक्षालयों में स्टीमेट के मुताबिक घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। प्रतीक्षालय बना रहे ठेकेदार द्वारा कराये जा रहे निर्माण काम में मापन से काफी घटिया स्तर का काम हो रहा है, साथ ही एस्टीमेट के मुताबिक डिजाइन से लेकर मटेरियल प्रयोग नहीं किया जा रहा है, इस प्रकार बनाये जा रहे प्रतीक्षालय में यदि जाँच की जाए तो भारी गंभीर अनियमिताएं देखने को मिलेगी। यह प्रतीक्षालय झाँसी जिले के विकासखण्ड बामौर की ग्राम पंचायत ककरबई,कचीर,दुरखुरु में जो बनाये जा रहे है कार्यदायी संस्था के अभियंताओं द्वारा एस्टीमेट को कागजों में रबड़ की तरह तानकर भारी भरकम धनराशि खर्च की गयी है व की जा रही है जबकि कागजों की तुलना में मौके पर 60℅ ही धन व्यय हो सकता था तो दूसरी ओर कार्य की गुणवत्ता पर अगर निगाह डाली जाये तो इसमें भारी गोलमाल साफ दिख रहा है। चर्चा है कि संबंधित विभाग के ठेकेदारों से लेकर विभाग के इंजीनियरों में सरकारी धन का बड़े पैमाने पर बंदरबाँट किया जा रहा है और धन व सत्ता की पहुँच के चलते इन कामों की अभी तक सबंधित विभाग से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जांच व मॉनिटरिंग नहीं की गई है इससे लग रहा है कि विधान परिषद सदस्यों की निधि और विधायकों की निधि से हो रहे कामों में भारी गोलमाल है क्योंकि कार्यों की लागत कार्यदाई संस्था का नाम और ठेकेदार का नाम का मौके पर कोई भी बोर्ड अंकित नही है जबकि बताया गया है यह प्रतीक्षालय के निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण सेवा झांसी के द्वारा और विधान परिषद सदस्य की निधि से कराये जा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से लेकर शासन से इस संबंध में जल्द बड़ी कार्यवाही की मांग की है।
