गुरसरांय (झाँसी)। थाना क्षेत्र के लोहिया पुल के पास 9 अगस्त शनिवार की देर शाम आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक राहुल गौतम पुत्र आत्माराम गौतम मुहल्ला नई बस्ती गुरसरांय उम्र 25 वर्ष मऊरानीपुर से गुरसरांय आ रहे थे वही कुंदन लाल पुत्र धन्नी उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बिजौरा थाना टोड़ीफतेहपुर की आमने-सामने टक्कर हो गयी जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया गया जहां प्राथमिक उपचार उपरांत हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। वही एक अन्य सड़क दुर्घटना गरौठा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखेरी पुल के समीप एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने एक बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र पुत्र लालाराम,राजकुमार पुत्र तुल्ली ग्राम कैथोकर गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी और युवकों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय पहुँची जहाँ मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर ओपी राठौर,फार्मासिस्ट शरद गुबेरेले,वार्ड बॉय धर्मेंद्र द्वारा प्राथमिक उपचार उपरांत हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
