गुरसरांय(झाँसी)। बुंदेलखंड में अभी तक की कावड़ यात्राओं का ऐतिहासिक रिकॉर्ड गरौठा विधानसभा क्षेत्र के गुरसरांय नगर ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वोच्च ऊंचाइयों पर पहुंचते दिखा और इसमें भक्तों व श्रद्धालुओं की आस्था के आगे इंद्रदेव भगवान ने भी भक्तों पर अपने आशीर्वाद को प्रातः काल से ही कभी रुक रुक कर वर्षा तो फिर दिन के 11:00 बजे से जबरदस्त मूसलाधार बारिश से दिया और भक्ति और श्रद्धा के आगे तेज बारिश भी कावड़ियों का हौसला डिगमगा नहीं सका और शायद ही कही इतना भारी जनसैलाब जिसकी संख्या मडो़री गुरसरांय सेमरी में 20000 हजार से ऊपर बूढ़े,बच्चे,जवान,महिला,पुरुषों का जनसैलाब के बीच भोले शंकर पार्वती मैया पूरा शिव परिवार सहित भक्तों के बीच साक्षात अपने भक्तों की शक्ति के आगे मस्ती में भोले स्वयं ना मानो रे ना मानो मचल गए नचबे को कांवड़ियों का एरच में जहां डमरू बजाकर डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार ने दिखा दिया की भक्ति में कितनी शक्ति होती है तो दूसरी ओर एरच की थानेदार नीलेश कुमारी भले ही थानेदार हो लेकिन महिला सशक्तिकरण के रूप में उनमें साक्षात दुर्गा शक्ति देखी गई जो बहुत तेजी के साथ हर कावड़ियों की दौड़-दौड़ कर परेशानी दूर करने में अपना कर्तव्य निष्ठा से फर्ज अदा करने में लगी थी तो दूसरी ओर बेत्रवंती मैया पर श्री रामदूत सेवा समिति गुरसरांय द्वारा शिवलिंग पर समिति के अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र व्यास,गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत,एसडीएम गरौठा सुनील कुमार सहित उपस्थित हजारों कावड़ियों ने विधिवत पूजा अर्चन किया एरच से गुरसरांय कावड़ यात्रा दौरान लगभग 10000 हजार कावड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया गया जिसमें गुरसरांय में जहां किन्नर समाज के लोगों ने भारी उत्साह के साथ पुष्प वर्षा के साथ कावड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया व विशाल प्रसाद वितरण किया। नगर में सोमवार को हजारों की संख्या में विशाल कांवड़ यात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। कांवड यात्रा में सुबह से ही वाहनों पर सवार कांवडिए बम-बम भोले के जयकारों के साथ एरच के लिए प्रस्थान हुए।एरच मे विधिवत पूजन-अर्चन पश्चात कांवड़ियों ने अपनी-अपनी कांवर में जल भरकर गुरसराय के लिए रवाना हुए।कांवड़िए भक्ति गीतों पर नृत्य भी कर रहे थे।कांवड़ यात्रा को देखने के लिए बाजार में सड़क के दोनों ओर जगह-जगह भारी तादाद में महिलाओं,पुरुषों व बच्चों की भीड़ लगी रही।जगह-जगह कांवड़ यात्रा पर पुष्पों की वर्षा की गई। इस बार युवा समाजसेवी नितिन व्यास के नेतृत्व में डाक कांवड़ की टोलियों ने डाक कांवड़ यात्रा भी निकाली।एरच बैत्रवंती मैया से जल लेकर कांवडियां जैसे ही नगर की सीमा में प्रवेश हुए,भक्तों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।अंत में यात्रा भीमाशंकर महादेव मन्दिर पहुँची।जहां श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।यात्रा में झांकियां,डीजे,ढोल-बाजे के अलावा कानपुर से आई डमरू पार्टी के अलावा भगवान शिव परिवार का स्वरूप धारण करें हुए कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे।जिन्होंने पूरे रास्ते नृत्य कर लोगों का मन मोहा। समिति के सदस्यों एवं समस्त कावड़ियों द्वारा महादेव भगवान का विधिवत पूजन-अर्चन कर महाआरती की। तदोपरांत सभी कावड़ियों ने अपनी कावड़ में भरे जल से शिवलिंग का अभिषेक किया। इसके बाद सभी कावड़ियों एवं हजारों शिवभक्तों को प्रसादी भंडारा ग्रहण कराया गया। शिव भक्तों ने कावड़ियों को गर्म पट्टी लगाकर सेवा भाव दिखाया तो वही भव्य कांवड़ यात्रा का नगर,क्षेत्रवासियों,शिव भक्तों एवं किन्नर समाज के लोगों ने माला पहनाकर एवं फलाहार,जलपान कराकर जगह-जगह भव्य स्वागत किया। कांवड़ यात्रा को लेकर नगर का बाजार भी आज वीरान नजर आया। महिलाओं ने भी सैकड़ो की संख्या में सम्मिलित होकर अपना उत्साह दिखाया। प्रशासन की ओर से एसपी ग्रामीण डा. अरविंद कुमार,डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार,डिप्टी एसपी गरौठा असमा वकार,थानाध्यक्ष गुरसरांय वेदप्रकाश पांडेय,एरच थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्साधिकारी गुरसरांय डा.ओपी राठौर चाक-चौबंद व्यवस्था को लेकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ चप्पे-चप्पे पर नजर रखे रहे।अंत में कार्यक्रम आयोजक संयोजक पं सुरेंद्र व्यास ने सभी का आभार व्यक्त किया।यात्रा में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुरसराय देवेश पालीवाल,गरौठा नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ.अरुण मिश्रा,एरच नगर पंचायत अध्यक्ष जयचंद्र राजपूत,धर्मेंद्र वाजपेई,नितुल व्यास,नितिन व्यास,सतीश चौरसिया,सतेंद्र त्रिपाठी,बसंत मोदी,शैलेन्द्र शर्मा,डीकू जैन,टिंकू नायक,राकेश पटेल,कौशलेश मिश्रा,अवधेश अग्रवाल,धर्मेंद्र सोनी बल्ले,राघवेंद्र त्रिपाठी,सनद अग्रवाल,शालू महाराज,देवेंद्र सचान,मनीष जैन,कैलाश मेंबर,सोनू अग्रवाल,निशु कोठारी,शुभम अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे।वही दूसरी ओर भोले शंकर की भक्ति में लीन हजारों की संख्या में महिला,पुरुष,बूढ़े,जवान,बच्चें सावन माह के चौथे सोमवार को बैत्रवंती मैया कोटरा घाट से 25 किलोमीटर जल वर्षा के बीच विशाल कावड़ यात्री ग्राम मडो़री प्राचीन ऐतिहासिक शिव मंदिर पर आकर ग्राम प्रधान मडो़री रमाकांत पटेल के नेतृत्व में हजारों कावड़ियों ने बैत्रवंती जल को शिव मन्दिर स्थित भगवान भोले शंकर को जल अर्पित किया इस दौरान शिव मंदिर परिसर मडो़री में भव्य भंडारा पूरे दिन से लेकर देर शाम तक चल रहा था।इस मौके पर मदन गुप्ता,लखन,डिस्को पटेल,धर्मेंद्र पटवा,जितेंद्र पटवा,उमेश फौजी,रणजीत फौजी,आकाश साहू,रिंकू सैन,मलखान,पवन मडो़री,लाली,नरेंद्र पटेल,नितिन साहू,अयोध्या सिंह फौजी,दुर्गा प्रसाद,आत्माराम पटेल,मनोज पटेल,रविंद्र चौधरी, राजेंद्र पटेल,अनुज पटेल,मुकेश गुप्ता,हेमंत चौधरी,कमलेश पटेल,प्रमोद महाराज,ओंमकार,गजेंद्र मुखिया,सुनील पटेल,विक्रम देव,सौरव मुखिया,सतीश यादव,प्रेम नारायण साहू,गोटीराम साहू,जितेंद्र कोरी, जगदीश पटेल, गुड्डू राजा, धर्मेंद्र,शैलेंद्र पटेल मुखिया,पवन कोरी,सुधीर पटेल,प्रदीप साहू,दीपू व्यास,पुष्पेंद्र शास्त्री,रामेश्वर कुशवाहा, रवि साहू,महेन्द्र साहू,अंकित गौतम,हरिकांत गौतम,संजय पटेल उर्फ बबलू,राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजू,केशव साहू उर्फ भलु,राजेश मास्टर,महेंद्र पटेल उर्फ भूरे,हरिओम पटेल,चिंते कोरी,हजारी कोरी,धनप्रसाद कोरी,संजू कोरी,नरेंद्र अहिरवार,नीलू दाऊ,अरविंद कोरी, अजीता करवल, डिलावली वाले अहिरवार,कौशल मेंबर,रामफली अहिरवार,राजू झाँसी वाले,बिप्पू पटेल,गजेंद्र मुखिया,अर्जुन पटेल बाबा,प्रेमदास डॉक्टर,इमरत कोरी,परमानंद कोरी,भगवतदयाल कोरी सहित बड़ी संख्या में महिला,पुरुष,बच्चे श्रद्धालु मौजूद रहे। वही वेत्रवंती खिरियाघाट से कावड़ियां ग्राम सेमरी ब्लॉक बामौर से आये हजारों की संख्या में मौजूद कावड़ियों का ग्राम प्रधान सेमरी कुलदीप सिंह यादव की अगुवाई में सेमरी स्थित शिव मंदिर पर जल अभिषेक कर पूजा अर्चना की और यहां भव्य भंडारा देर रात तक चलता रहा। यहां प्रमुख रूप से भूपेंद्र सिंह,राजा घोष,आशीष नेता,संतोष कुशवाहा,पुल्ले अहिरवार,आनंद कुशवाहा,गोविंद कुशवाहा,जाहर अहिरवार,संदीप घोष,संतोष कुशवाहा,अमित यादव,रोहित घोष,टिंकू कुशवाहा,निखिल राठौर,राम सिंह प्रजापति, नंदराम प्रजापति,श्यामू,देवेंद्र प्रजापति,दिनेश जागीदार,वेद प्रकाश कुशवाहा,अंकित यादव,रहीश घोष,चंद्रपाल अहिरवार,राहुल अहिरवार,हेमंत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
भोले की फौज का कैप्टन ने किया स्वागत
गुरसरांय सीमा में कई हजारों कावड़ियों की फौज जब कावड़ यात्रा लेकर आई तो क्रिकेट के कभी कप्तान रहे और वर्तमान में नगर पालिका गुरसरांय के कैप्टन जयपाल सिंह चौहान ने अपनी नगर पालिका परिषद की टीम और पुरानी क्रिकेट की टीम के साथ भोले शंकर की फौज का पुष्प वर्षा कर व भव्यता से फल व मिष्ठान वितरित कर स्वागत किया। इस मौके पर रामजी परिहार,गोविंद प्रताप सिंह सिसोदिया पार्षद,राकेश त्रिपाठी, राजाजी चौहान,बली यादव ठेकेदार,दीपू महाराज आदि लोग मौजूद रहे।
