झाँसी:- महानगर के मेडिकल गेट नं 3 के सामने स्थित श्री भगवान महावीर लोक कल्याण परिसर में चातुर्मासरत दया भावना फाउण्डेशन के प्रणेता पूज्य मुनिश्री अविचलसागरजी महाराज ने अपने उपदेश में कहा कि जब कुछ समझ में न आए तो एकांत में वास करें। समाधान अपने आप मिल जाएगा। इस अवसर पर मुनिश्री के दर्शन हेतू पधारे थानाध्यक्ष नवाबाद संतोष कुमार अवस्थी जी ने पूज्य मुनिश्री अविचलसागरजी महाराज के चरण वन्दन करके श्रीफल भेंट कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। समाजश्रेष्ठि संजय सिंघई, खुशाल जैन, अमृत पावन वर्षायोग समिति के मुख्य सलाहकार डॉ राजीव जैन, स्वागताध्यक्ष अंकित सर्राफ, वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके, महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ ने थानाध्यक्ष जी का धर्म पट्टिका पहनाकर, श्रीफल देकर स्वागत सम्मान किया।
Please follow and like us:
