हमीरपुर / जनपद में सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव के पास से जरिया थाना की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चोरी के आठ मोबाइलों के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
जरिया थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि जरिया थाना क्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव के निवासी रफीक पुत्र जुम्मन को जरिया थाना पुलिस की टीम ने खेड़ा शिलाजीत गांव के पास से चोरी के 8 मोबाइलों के साथ गिरफ्तार किया है। बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति रफीक ने विभिन्न स्थानों, बस स्टैंड, मकान और बाजारों से मोबाइल फोन चोरी किए हैं जिन्हें वह बेचने की फिराक में था। बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई है।
Please follow and like us:
