हमीरपुर / जनपद में राठ कस्बे के उरई रोड पर स्थित कृषि भूमि व पठानपुरा में आवासीय प्लाट के अलावा राठ कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में स्थित प्रॉपर्टी के अलावा अन्य सम्पत्तियों को आज शुक्रवार को कबरई थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह भदौरिया सहित राठ कोतवाली पुलिस व नायब तहसीलदार और लेखपाल की मौजूदगी में राठ कस्बे के चौबट्टा इलाके के निवासी अनिल कुमार उर्फ अन्नी सोनी की संपत्तियों को कुर्क किया गया।
कबरई थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार गैंगस्टर एक्ट के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि विभिन्न अपराधों के माध्यम से जुटाई गई संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कानूनी रूप से कुर्क किया गया है। उक्त संपत्ति के सरकारी मालियत साढ़े 52 लाख रुपए आंकी जा रही है। हालांकि इसकी मार्केट वैल्यू और अधिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि कुर्क की गई संपत्तियों में कृषि भूमि , प्लाट आदि शामिल हैं तथा कुर्क की गई सभी प्रॉपर्टीज पर जिला मजिस्ट्रेट महोबा के आदेशानुसार सूचना बोर्ड भी लगवाए गए हैं।
