हमीरपुर / जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव में दो लोगों के बीच हुई मारपीट से आक्रोशित एक किशोर के परिजनों ने दूसरे युवक के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना के बाद पीड़ित युवक लापता हो गया। लापता हुए युवक की मां ने मारपीट करने वाले दबंग पड़ोसियों के विरुद्ध लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस के द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर आज की मां ने पुलिस उपाधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
राठ कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव की निवासी महिला कमलेशरानी पत्नी पप्पू ने शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे पुलिस उपाधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 3 जुलाई वर्ष 2025 की शाम करीब 5 बजे मामूली विवाद के चलते उसका पुत्र सर्वेश ने पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिक किशोर के साथ मारपीट कर दी थी। बताया कि जिसके बाद उक्त नाबालिक किशोर के परिजनों ने शनिवार को उसके पुत्र सर्वेश के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। बताया कि जिसके बाद उसका पुत्र सर्वेश दबंगों के द्वारा की गई मारपीट और धमकी के ड़र से लापता हो गया है। बताया कि उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस ने उसकी तहरियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की होता है कि आज उसने पुलिस उपाधीक्षक को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
