राठ । कस्बे की इंडियन बैंक में आए दिन चोरी, टप्पेबाजी की घटनाएं हो रही है। एक माह के अंदर बैंक में यह तीसरी घटना हो गई है। मंगलवार की रात चोरों ने बैंक में घुसकर एटीएम मशीन से चार बैटरी व एक यूपीएस पार कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
इंडियन बैंक मैनेजर रजनीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
Please follow and like us:
