हमीरपुर / जनपद में राठ कस्बे के चरखारी रोड इलाके में जामुन बेच रहे एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ एक दबंग व्यक्ति ने गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राठ कस्बे के सिकंदरपुरा इलाके के हरिशंकर पुत्र लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा ने बुधवार की दोपहर करीब 12:00 राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे वह राठ कस्बे के चरखारी रोड इलाके में जामुन बेंच रहा था। बताया कि तभी उसी दौरान चरन का पुत्र अन्नू उससे जामुन खरीद कर ले गया। बताया कि जिसके बाद चरन उसके पास आया और गाली गलौज कर उसकी पिटाई कर दी। बताया कि घटना के बाद उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
Please follow and like us:
