हमीरपुर / जनपद में राठ क्षेत्र के जरिया थाना अंतर्गत करौंदी गांव में अपने घर में घरेलू काम कर रही एक महिला को सर्प ने काट लिया। सर्प के काटने से महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने गांव में ही महिला का उपचार कराया लेकिन हालत में सुधार होता ना देख परिजनों ने उसे राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार राठ क्षेत्र के जरिया थाना अंतर्गत करौंदी गाँव की निवासी महिला रीना पत्नी जीतेन्द्र मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे अपने घर में घरेलू काम कर रही थी। तभी उसे अचानक सर्प ने काट लिया। इसके बाद महिला रीना की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने गांव में ही उसका उपचार कराया लेकिन हालत में सुधार होता ना देख परिजनों ने मंगलवार की शाम करीब 5 बजे उसे राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
Please follow and like us:
