गुरसरांय (झाँसी)। गुरसरांय नगर में गुरुवार को हज़रत इमाम हुसैन की याद में एक भव्य अलम जुलूस निकाला गया। तकिया मोहल्ला से आरंभ हुआ यह जुलूस पूरे नगर में भ्रमण करता हुआ पुनः तकिया मोहल्ला पहुंचकर संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।जुलूस के दौरान हज़रत अब्बास अलमदार का प्रतीकात्मक ‘अलम’ उठाया गया, जिसे देखने और सम्मान देने के लिए नगर के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उपस्थित रहे। इस दौरान मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनों और समाजसेवियों द्वारा अलम उठाने वालों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया, जिससे आयोजन का गरिमामय स्वरूप और भी प्रभावशाली हो गया।
इस मौके पर समाज के कई प्रमुख चेहरे भी मौजूद रहे। जिनमें इकराम खान, लालू नेता, युवा समाजसेवी जनाब अख्तर राईन, शौकीन खान, रिज़वान खान,सिकंदर खान,राज खान, शकील मंसूरी, सनी खान, इमरान खान, अफसर खान और नज़ीर माते जैसे गणमान्य लोग सम्मिलित थे। इन सभी ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया और अपने सहयोग से इसकी सफलता सुनिश्चित की। यह आयोजन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और भाईचारे का प्रतीक भी बन गया। गुरसरांय नगर के लोगों ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि विविधता में ही हमारी सच्ची ताकत है। उधर आज गुरसरांय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय अपनी पुलिस टीम के साथ दिनभर अलम के जुलूस में पूरी तरह आवागमन से लेकर कानून व्यवस्था पूरी तरह चौकस रहे को देखते हुए पूरी सक्रियता से ड्यूटी करते हुए देखे गए और आज का पर्व शांति और सद्भावना के साथ संपन्न हुआ।
