गुरसरांय (झांसी)। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसरांय में 3 जुलाई गुरुवार को भव्य महा रक्तदान शिविर मुख्य अतिथि एमएलसी रामतीर्थ सिंघल व अध्यक्षता अटल श्री पंडित दीपेन्द्र अड़जरिया की उपस्थिति व विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत,शिवेन्द्र प्रताप सिंह शैली,डॉ कुंवर मणींन्द्र सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सबसे पहले विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। आज के शिविर में दर्जनों युवाओं ने रक्तदान किया। उद्घाटन उपरांत एमएलसी सिंघल ने कहा रक्तदान से बड़ा पुनीत पवित्र पुण्यदान कोई नहीं है यह मानव सेवा का सर्वोपरि स्थान है। इससे लोगों की जान बचाई जा सकती हैं और ईश्वर के बाद रक्तदान देने वाला दूसरा कोई व्यक्ति इस पुण्यदान के लिए महान माना गया है। इसलिए गुरुओं की सराए में प्रदेश और देश में ज्योतिषाचार्य के रूप में सम्मानित हो चुके पंडित दीपेन्द्र अड़जरिया की अध्यक्षता में और विशेष तौर से हमेशा समाजसेवा में अग्रणी रहने वाले इस क्षेत्र के प्रमुख युवा रामजी अग्रवाल व अभय प्रताप सिंह छोटू अस्ता द्वारा किया गया। आज का यह कार्य हमेशा ऐतिहासिक रहेगा। इस मौके पर अध्यक्षता कर रहे पंडित दीपेन्द्र अड़जरिया और विधान परिषद सदस्य ने मौके पर उपस्थित नागरिकों और मीडिया के लोगों द्वारा गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को ट्रामा सेंटर बनाने की मांग के साथ डॉक्टरों के लिए आवास निर्माण कराने की सालों से चल रही मांग को पुनः दोहराया जिस पर विधान परिषद सदस्य और अध्यक्षता कर रहे पंडित दीपेन्द्र अड़जरिया ने कहा कि हर कीमत पर 2026 में गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करा दिया जावेगा। इस दौरान प्रमुख आयोजक अभय प्रताप सिंह छोटू अस्ता व रामजी अग्रवाल विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल आदि अतिथियों ने मीडिया के लोगों से लेकर बुजुर्ग भाजपा नेताओं और डॉक्टरों आदि का माल्यार्पण अंग वस्त्र प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉक्टर ओपी राठौर,भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद्र जैन,डॉक्टर राजेंद्र कौशल,युवा भाजपा नेता मोहनीश अग्रवाल,पार्षद भरत राठौर,देवेंद्र चौहान, नृपेंद्र चौहान,अंशु अस्ता,गोविंद भदौरिया,संदीप परिहार,मोलू परिहार,अमित तिवारी,आदेश पाठक,हरेंद्र राजावत,अजीत बरमाईन ,जॉनी विश्वकर्मा,विपिन यादव,प्रिंस अग्रवाल,सुमंत सोनी,प्रतीक जैन,ललित पटेल,मुदित जैन,गुल्लू स्वामी,अमित मोदी,राजू मोदी,रामेश्वर अग्रवाल वहीं स्वास्थ्य विभाग झांसी की ओर से आई टीम में प्रमुख रूप से डॉक्टर प्रतिभा राजपूत,गौरव गुप्ता,महेश प्रताप सिंह,विनोद कुमार,बबलेश कुमार,हरित प्रभा श्रीवास्तव और स्वास्थ्य केन्द्र से डॉक्टर विपिन बहादुर,ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सत्येंद्र तिवारी,पीके राव,बीरेंद्र कुमार,शरद कुमार,मुकेश,बृजेश पाठक,अनुराग गुप्ता,विष्णु आर्य,संतोष कुमार,अशोक कुमार,मनोज सहित बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।
