झाँसी-आगामी त्योहार मोहर्रम को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी मोंठ अजय श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज समथर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई । जिसमें थाना प्रांगण में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।पुलिस क्षेत्राधिकारी मोंठ ने थाना प्रांगण में उपस्थित मुस्लिम समाज के लोगों से मोहर्रम पर्व पर निकाले जाने वाले ताजियों के विषय में चर्चा की। नगर में कहां कहां ताजिया बनाए जाते हैं। कितने ताजिया निकलते हैं।किन किन स्थानों से ताजिया निकाले जाते हैं। मोहर्रम पर्व के विषय में पूर्ण जानकारी ली। वहीं ग्राम साकिन और लुहारी के मुस्लिम भाइयों से ताजियों के विषय में चर्चा की। सभी से ताजियों के विषय में वार्तालाप कर एवं पूर्ण जायजा लेने के उपरांत उन्होंने मुस्लिम भाइयों से कहा सभी लोग शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से त्योहार मनायें। त्योहार हमें सुख और समृद्धि प्रदान करते हैं। पुरानी परम्परागत जिस प्रकार त्योहार मनाया जाता है उसी प्रकार से मनायें। कोई नई परम्परा न अपनाएं। ताजियों की उंचाई मात्रा उतनी रहे कि अच्छी तरह निकल सकें। वहीं उन्होंने कहा मोहर्रम पर्व पर सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था व जल एवं विद्युत उत्तम रहे। वहीं उन्होंने निर्देश देते हुए कहा किसी प्रकार की अफवाहों न जायें । यदि कहीं किसी प्रकार के अराजक तत्व नजर आते हैं तो शीघ्र पुलिस को सूचना दें। अराजक तत्व फेलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उन पर सत्य कार्यवाही होगी। पर्व हंसी खुशी और शांति पूर्ण तरीके से मने। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे। इस मौके पर थाना परिसर में उपस्थित समथर थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, पुलिस स्टाफ नगर पालिका कर्मचारी, चोकीदार, ग्राम प्रधान व नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के दोनों धर्म समुदाय के बहुत से सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे। वहीं बैठक संपन्न कर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पुलिस दल वल के साथ पैदल गश्त कर नगर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया।
