हमीरपुर / जनपद में राठ कस्बे के सिकंदरपुरा इलाके की निवासी एक महिला ने अपनी सास पर प्रताड़ित कर घर से निकलने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राठ कस्बे के सिकंदरपुरा इलाके की निवासी महिला प्रियंका पत्नी राकेश ने आज रविवार कोरट कोतवाली में मामले की लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी सास मंजू आए दिन उसे प्रताड़ित कर उसके साथ अभद्र व्यवहार करती है। तथा उसे और उसके पति को घर में रहने भी नहीं देती है। बताया कि कल शनिवार की रात करीब दस बजे जब उसने अपनी सास से अपने दहेज का सामान मांगा तो उसकी सास ने उसे दहेज का सामान देने से मना कर दिया तथा मासूम बच्चे और उसके पति सहित उसे भी घर से बाहर निकाल दिया। बताया कि उसने राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
