गुरसरांय (झांसी)। संचारी रोग नियंत्रण व रोकथाम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय से 1 जुलाई मंगलवार को भव्य जागरूकता रैली निकाली जावेगी। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय डॉक्टर ओपी राठौर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का पूरा स्टाफ महिला,पुरुष के अलावा नगर पालिका परिषद गुरसरांय की सहभागिता इस भव्य जागरूकता रैली में रहेगी इसके अलावा आशा वर्कर और सामाजिक संगठनों,समाज सेवा से जुड़े लोग भी इस रैली के माध्यम से स्वच्छता और संचारी रोग से पूरी तरह धरातल पर नियंत्रण पाने के लिए अपनी विशेष भूमिका निर्वाह करेंगे।
Please follow and like us:
