हमीरपुर / जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव की निवासी महिला ने अपने पति सहित अन्य ससुराललीजनों पर टॉर्चर करते हुए गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि उसका कहता है कि वह दिखने में खूबसूरत नहीं है।
राठ कोतवाली क्षेत्र के इकोना गांव की निवासी महिला अनोज कुमारी पुत्री लखन लाल ने आज शनिवार को राठ कोतवाली में मामले की लिखित तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 19 मई वर्ग 2015 को महोबा जनपद की जानकारी कस्बे के निवासी दिलीप के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। बताया कि उसके पिता ने विवाह में अपनी सामर्थ्य के अनुसार सम्पूर्ण दान दहेज देकर उसे विदा किया था। तथा विवाह के 1 वर्ष के बाद उसने पुत्र को जन्म दिया। बताया कि पुत्र को जन्म देने के कुछ समय के बाद उसका पति उसकी शक्ल सूरत को लेकर उसे ताने देने लगा तथा कहने लगा कि तुम दिखने में खूबसूरत नहीं हो और तुम्हारे पिता ने दहेज भी कुछ खास नहीं दिया है। इसलिए हम तुम्हें पसंद नहीं करते और हम तुम्हें नहीं रखना चाहते हैं। बताया कि इसके बाद उसके सास, ससुर और देवर भी उसे प्रताड़ित करते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे। तथा उसे खाना भी नहीं खाने देते थे। पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ नाजायज संबंध है तथा उसने-अपने पति को कई बार आपत्तिजनक अवस्था में उक्त महिला के साथ भी देखा है। बताया कि जब उसने विरोध किया तो 1 नवम्बर वर्ष2024 को उसके पति सहित अन्य ससुरालीजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया कि ससुरालीजनों के द्वारा की गई मारपीट से उसके गले की हड्डी भी टूट गई थी। बताया कि उसने आज राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराये जाने की गुहार लगाई है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रकरण की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
