महोबा । जिलाधिकारी महोबा गजल भारद्वाज द्वारा जनशिकायतों से सम्बंधित आईजीआरएस (जनसुनवाई) पोर्टल के संबंध में समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर गहन समीक्षा की गई।महोदया द्वारा पोर्टल पर जनपद की पूर्व स्थिति व वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए रैंकिंग के निर्धारित 11 मूल्यांकन बिंदुओं पर विभाग/अधिकारी वार जानकारी ली गई।बैठक के दौरान जन शिकायतों का समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने वाले अधिकारियों से जवाब तलब कर निर्देश दिए गए कि प्रतिदिन प्रातः कार्यालय में पहुंचकर जनसुनवाई करे।साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर संतुष्टि के आधार पर नियमानुसार निस्तारण कराया जाए।यदि कार्यवाही में मौके पर जाने की आवश्यकता है तो स्थलीय निरीक्षण कर गवाहों के हस्ताक्षर,फोटोग्राफ सहित आख्या लगाई जाए।समीक्षा में शिकायतों का समय से,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने तथा खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों को चेतावनी जारी कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये।इस बैठक में अपर जिलाधिकारी(वि/रा) श्री राम प्रकाश, उपजिलाधिकारी सदर श्री जितेन्द्र सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री देव कुमार यादव, उपायुक्त मनरेगा,जिला विकास अधिकारी,एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Please follow and like us:
