महोबा । झलकारी बाई तिराहे पर स्थित किराना दुकान में एक मामूली विवाद ने भयानक रूप ले लिया। बालू ढंग में मजदूरी करने वाले 38 वर्षीय विनोद धुरिया की मौत हो गई। विनोद रात को काम से लौटते समय किराना दुकान पर सामान खरीद रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के गुलाब सिंह अहिरवार अपनी पत्नी के साथ वहां आए। गुलाब सिंह ने विनोद से विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि गुलाब सिंह ने विनोद की गर्दन पकड़कर उन्हें चलते ट्रक के पहिए के नीचे धकेल दिया। घटना में ट्रक के पहिए के नीचे आने से विनोद की सिर्फ दो सेकेंड में मौके पर ही मौत हो गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मारपीट के दौरान धक्का देने से युवक ट्रक के पीछे पहिए के नीचे आ गया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया है। आरोपी गुलाब सिंह फरार है, जबकि उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि ट्रक चालक फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Please follow and like us:
