महोबा । ग्राम डहर्रा में ई-नीलामी से मिले खनन पट्टे पर दबंगों का अवैध कब्जा सामने आया है। पट्टाधारक अव्यक्त कुमार त्रिपाठी ने जिलाधिकारी गजल भारद्वाज से न्याय की गुहार लगाई है। एक साल पहले त्रिपाठी को ई-नीलामी से खनन पट्टा मिला था। इस पट्टे के लिए उन्हें प्रति वर्ष डेढ़ करोड़ रुपये सरकार को देने होते हैं। पीड़ित का आरोप है कि एक सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी के परिजनों ने पट्टे के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया है। कब्जाधारी न तो खनिज विभाग की माप प्रक्रिया का पालन करते हैं और न ही अपने क्रशर एपी ग्रेनाइट की सही नाप कराते हैं। खनन कार्य प्रभावित होने के बावजूद त्रिपाठी नियमित रूप से सरकार को किश्त का भुगतान कर रहे हैं। त्रिपाठी ने समाधान दिवस, एडीएम, एसपी, खनिज अधिकारी, डीएम और सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। कोई समाधान न मिलने पर उन्होंने या तो अवैध कब्जा हटाने या पट्टा निरस्त कर सिक्योरिटी धनराशि वापस करने की मांग की है। डीएम गजल भारद्वाज ने मामले में तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Please follow and like us:
