गुरसरांय (झांसी)। 26 अप्रैल शनिवार को गुरसरांय थाना समाधान दिवस भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में फरियादियों की शिकायतों के बीच में गर्मा गर्मी माहौल मैं महिला पुरुष बड़ी संख्या में अपनी-अपनी फरियाद लेकर आए जिसमें से जो 9 शिकायतें लिखित में आई वह राजस्व विभाग से संबंधित रही जिसमें से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया यह शिकायत काफी लंबे समय से गुरसरांय समाधान दिवस से लेकर राजस्व विभाग गरौठा में कई हफ्तों से तैरती नजर आ रही थी। यह शिकायत नारायणपुरा अशोक कुमार कुशवाहा पुत्र हरीदास और दूसरा पक्ष सुशील कुमार पुत्र प्रकाश नारायण व हेमंत पुत्र प्रकाश नारायण जमीन कब्जे को लेकर आपसी विवाद था इनका आपसी में मौके पर नापतोल के बाद आपस में समझौता कर दिया गया है।समाधान दिवस की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर गरौठा अवनीश कुमार तिवारी ने की वहीं राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह गुरसरांय पुलिस प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की ओर से लिपिक योगेंद्र कुमार मिश्रा राजस्व विभाग से बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।वहीं कई मामले मौखिक तौर पर पुलिस से संबंधित आपसी विवाद के रहे जिनका मौके पर निस्तारित कर दिया गया पहली बार बड़ी संख्या में थाना समाधान दिवस पर तपती दोपहर के बीच बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे। डिप्टी कलेक्टर गरौठा अवनीश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुए थाना समाधान दिवस में पिछली शिकायतों के निस्तारण के बारे में सत्यापन किया गया और वर्तमान में आई शिकायतों को समय सीमा भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के लिए कड़े लहजे में निर्देश दिए गए।
