समथर (झांसी)-जम्मू कश्मीर के पहलगाम गांव में हुऐ आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश।कई जगह मृतकों की दिवगंत आत्मा शांति हेतु लोगों ने बैठक कर ईश्वर से प्रार्थना की। तो कहीं कहीं लोगों ने निकाले कैंडल मार्च ।कई जगह लोगों ने आतंकवाद हमले को लेकर पाकिस्तान का पुतला जलाया और विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश व्याप्त किया।पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश के लोगों को झकझोर कर रख दिया। समथर में पहलगाम गांव में हुऐ आतंक हमले को लेकर लोगों में आक्रोश फूटा। उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल भरत शरण मोनू नगाइच के नेतृत्व में अग्गा बाजार चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला जलाकर फूंका। और अग्गा बाजार से कटरा बाजार तक सभी ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद , आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाकर आक्रोश व्याप्त किया। और आतंकवाद को मुंह तोड़ जवाब देने की मांग की। इस मौके पर हिन्दू विश्व परिषद बजरंग दल युवा कार्यकर्ताओं सहित नगर के बहुत से लोग सम्मिलित रहे। सभी ने भारत माता की जय, और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटक जवानों की दिवंगत आत्मा शांति हेतु सभी ने दो मिनट का मोन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।और साशन से आतंकवाद को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए मांग की। इस मौके पारस व्यास, रोहित सविता, नितिन गुप्ता, मोंटू उपाध्याय, मनोज गुप्ता, आशीष गुर्जर, चन्द्रशेखर बघेल,सरनाम कुशवाहा,रवि पाल।शुभम त्रिपाठी, बब्लू गुर्जर, मोदी चौहान, गोपाल श्रोत्रिये, रामजी व्यास, बंटू परिहार,विजय मास्टर, दीपक दुबे,राणा, कपिल कुरचानियां, सौरव नगाइच, चिराग़ नामदेव,संजय गुर्जर,गोलू साहू, हेमन्त सविता, कल्लू चौहान आशुतोष व्यास सागर दुबे,शुभ परिहार, अतुल दीक्षित,जीतू नामदेव,सुनील, प्रदीप बुधौलिया, मोहित दांगी सहित बहुत से लोग उपस्थित रहे।
