गुरसरांय (झांसी)। बुंदेलखंड की गरौठा विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक,विश्वामित्र की तपोभूमि ग्राम गुढा में धसान नदी पर इसको संरक्षित और विकसित करने के उद्देश्य से लगातार सालों से प्रयास कर रहे गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत के प्रयास से विश्वामित्र की जन्मस्थली के पर्यटन विकास कार्य,जिसकी स्वीकृत धनराशि-80.84 लाख है। इस कार्य को कार्यदायी संस्था उ०प्र० राज्य पर्यटन विकास निगम लि० द्वारा किया जाएगा। इसके प्रस्तावित कार्य के अन्तर्गत यात्री शेड, इन्टरलॉकिंग,एल०ई०डी० सोलर लाईट, प्रसाधन, साईनेज, डस्टबिन, स्टोन बेंचेस आदि कामों को कराकर गरौठा विधानसभा क्षेत्र की इस तपोभूमि को प्रदेश और देश के पर्यटन क्षेत्र के रूप में अब एक महत्वपूर्ण जगह मिलेगी। इस प्रकार गरौठा विधानसभा क्षेत्र का यह क्षेत्र अब अपनी ऐतिहासिक धार्मिक से लेकर पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान के रूप में पहचाना जावेगा वही विकास के पन्ने में गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत का नाम भी हमेशा हमेशा के लिए जुड़ जावेगा।
