गुरसरांय(झांसी)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरसरांय का सहायक शिक्षा निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक के द्वारा किया गया औचक निरीक्षण। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरसरांय का आज मनोज कुमार वर्मा सहायक शिक्षा निदेशक समग्र शिक्षा लखनऊ द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।समग्र शिक्षा अभियान के तहत करवाए गए कार्यो को देखा। विद्यालय में लगाए गए सोलर पैनल और कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया,इसके साथ ही विद्यालय की जर्जर पड़ी बिल्डिंग को भी देखा।वही विद्यालय परिसर में संचालित राजकीय बालिका छात्रावास के बंद पड़े होने पर खुलवाने के लिए उचित कार्रवाई के निर्देश दिए ।विद्यालय में टीचर्स स्टाफ लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयो की कमी के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिये निरीक्षण बाद सहायक शिक्षा निदेशक संतुष्ट दिखे ।निरीक्षण के समय विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजूलता स्वर्णकार,मनीषा कुमारी अनीता देवी, अंजलि राठौर, सीता , कु कीर्ति गुप्ता हरिशंकर कृष्णानंद तिवारी आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
