बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा । रमजान, होली सहित अन्य आगामी त्यौहारों को शान्तिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व अपर जिलाधिकारी रामप्रकाश की संयुक्त अध्यक्षता में थाना कोतवाली नगर महोबा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। खुराफात व हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटने की बात कही गई है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लोगों से अपील की है, उन्होंने त्यौहार पर शराब का सेवन, तेज आवाज में लाउडस्पीकर न बजाने को कहा है। हुड़दंग मचाने वालों पर सख्ती से निपटने की बात कही गई है। हुड़दंग मचाने वालों की सूचना पुलिस को देने को कहा गया है। एएसपी ने बताया त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट है। बेवजह खुराफात करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। बैठक में मौजूद लोगों से भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने को कहा है। समस्या आने पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना देने की अपील की है।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। सभी लोगों से अपील करते हुए उन्हें समझाया गया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और सभी लोग त्यौहार को शांति पूर्व ढंग से मना सके।
Please follow and like us:
