बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा। वर्ष 2025-26 हेतु देशी शराब की 140, कम्पोजिट शॉप की 59 एवं भांग की 09 फुटकर बिक्री की दुकानों का व्यवस्थापन ई-लाटरी के माध्यम से कराये जाने के लिए दिनांक 14.02. 2025 से 28.02.2025 तक आनलाइन आवेदन पत्र आमत्रित किये गये थे। इसमें से देशी शराब के 132 दुकानों पर 1015, कम्पोजिट (विदेशी मदिरा तथा बियर) की 55 दुकानों पर 518 एवं भांग की 08 फुटकर बिकी की दुकानों पर 26 आनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हुयें। इस प्रकार देशी मदिरा की 08, कम्पोजिट की 04 एवं भाग की 01 फुटकर बिक्री की दुकानों पर आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हुये। आवेदन पत्रों की बिकी से रू0 7 करोड 67 लाख 65 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ। निर्धारित समय से कलेक्ट्रेट सभागार महोबा में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी श्री मार्कण्डेय शाही (IAS), श्रमायुक्त कानपुर के पर्यवेक्षण एवं गरिमामयी उपस्थिति में ई-लाटरी श्री मृदुल चौधरी (IAS). जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न करायी गयी। उक्त ई-लाटरी प्रकिया में सदस्य के रूप में श्री पलास बंसल पुलिस अधीक्षक, महोबा, श्री राजेश चौबे, सहायक आबकारी आयुक्त (प्रवर्तन) कानपुर एवं श्री राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, जिला आबकारी अधिकारी महोबा उपस्थित रहें। ई-लाटरी आवेदनकर्ता एवं उनके प्रतिनिधि की उपस्थिति में सम्पन्न करायी गयी। ई-लाटरी की सम्पूर्ण प्रक्रिया सम्पन्न कराने में श्री राम प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) महोबा का सहयोग सराहनीय रहा।
Please follow and like us:
