बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद महोबा में त्यौहारों को शान्तिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपराध की रोकथाम हेतु आपराधिक घटनाओं में संलिप्त वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की चेकिंग एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर, दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह द्वारा गठित की गई उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी भटीपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना कोतवाली नगर महोबा में पंजीकृत मु.अ.स. 644/24 धारा 376/504/506 भा.द.वि. से सम्बन्धित 01 नफर वाँछित अभियुक्त छोटेलाल उर्फ छोटू पुत्र दशरथ उर्फ दस्सी प्रजापति उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम तिकोरा पोस्ट मुढ़ेरी थाना लवकुशनगर जनपद छतरपुर म0प्र0 को थानाक्षेत्र अन्तर्गत लौड़ी तिगैला कांशीराम कालोनी रोड़ के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया है।
Please follow and like us:
