बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर के विभिन्न शिवालयों में हर-हर महादेव की ध्वनि से वातावरण गुंजायमान हो गया। नगर के प्राचीन भीमाशंकर मंदिर पर आचार्य अनिल मिश्रा के द्वारा अभिषेक कराया गया।पूर्व चेयरमैन देवेश पालीवाल,व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चौरसिया,आशुतोष गोस्वामी, ओमप्रकाश पंडा आदि ने भाग लिया ,वहीं थाने के शिवालय में शिव अभिषेक किया गया और बड़ी संख्या में महिलाओं,पुरूषों ने ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय के साथ महिलाओं ने भी दिनभर भजन सकीर्तन किया।बस स्टैंड पर व्यास मंदिर पर पंडित बृज किशोर व्यास, मोंठ रोड पर शिवालय में पंडित विनोद व्यास नितुल व्यास ने अभिषेक किया। बाजार के कटरा मंदिर ,पटकाना के खेरापति हनुमान जी मंदिर पर पाठ में देवेंद्र घोष,संजीत सिंह,प्रेमनारायण सिंह ने भाग लिया। नई बस्ती के राधा कृष्ण मंदिर के शिवालय ,हुलकी माता मंदिर गुलजारबाग ,गरौठा रोड ,नरसिंह मंदिर पर मंटू महाराज,तालाब के मनकामना मंदिर पर डॉ विवेक डॉ शिल्पी कटियार,परकोटा में कौशलेश मिश्रा,डी आर कान्तरे ,गंगाप्रसाद श्रृंगीऋषि, कुलदीप कोदबलकर के द्वारा पूजन किया गया।सभी शिवालयों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए भगवान शंकर के अभिषेक एवं हर हर महादेव की ध्वनि से वातावरण गुंजायमान होता रहा।इस मौके पर रविन्द्र स्वामी,मनीष ददरया,सेंकी सोनी,कोशलेश मिश्रा,धर्मेश गुप्ता, धर्मेन्द्र बिलैया,बंटी सोनी,पिंटू माली,मुकेश सोनी आदि उपस्थित रहे।
