बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय से लोहे का रखा कबाड़ सामान चोरी चले जाने के एक हफ्ते बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब कहीं जागे हैं इस संबंध में कुछ अखबारों ने अस्पताल से चोरी जाते हुए लोहे कबाड़ ट्रैक्टर ट्राली की फोटो सहित समाचार 21 फरवरी 25 के समाचार पत्र में छापा था और यह चोरी 18 फरवरी को हुई थी उस दिन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरसरांय जिला मुख्यालय मीटिंग में गए हुए थे जिन्हें गुरसरांय में तैनात स्टाफ द्वारा फोन पर इस संबंध में जानकारी दी गई थी लेकिन लग रहा है स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कहीं ना कहीं इस मामले को रफा-दफा करने में लगे हुए हैं जिसके चलते 26 फरवरी बुधवार को इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय के अधीक्षक डॉक्टर ओपी राठौर द्वारा थाना गुरसरांय में लोहे कबाड़ चोरी के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर समाचार लिखे जाने समय तक इस संबंध में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था यहां सवाल उठता है कि आखिर जानबूझकर सरकारी संपत्ति की चोरी करने वालों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग क्यों हीला-हवाली कर रहा है अब देखना होगा की इस संबंध में गुरसरांय पुलिस से लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।
