बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
आज दिनांक 25 फरवरी को मडिया महादेव मंदिर पर महा रुद्राभिषेक किया गया एवं ततपश्चात विधि विधान से मंत्रोपचार के साथ भगवान भोलेनाथ का हरिद्रा अभिषेक संपन्न हुआ यह अभिषेक राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अर्जरिया ने परिवार सहित एवं राष्ट्रभक्त संगठन की पदाधिकारी के साथ भोलेनाथ से शीघ्र मालिया महादेव मंदिर की समस्त मड़ियां की मुक्ति और संपूर्ण 7 एकड़ के मंदिर परिसर को शीघ्र कब्जा मुक्त कराने की प्रार्थना की संपूर्ण कार्यक्रम को विधि विधान से आचार्य पुष्पेंद्र एवं प्रधान पुजारी रामेश्वर उपाध्याय ने संपन्न करवाया सहयोगी के रूप में कप उपाध्याय विनोद समाधिया रहे महिलाओं ने विवाह के गीत गाये कल दिनांक 26 को सुबह अभिषेक होगा तत्पश्चात भगवान का श्रृंगार होगा और प्रातः 10:00 बजे से बड़ा बाजार रामलीला मंच से शोभा यात्रा प्रारंभ होगी
