शरद अग्रवाल पत्रकार दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर/महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू बुधवार को ग्राम गढ़ा बागेश्वरधाम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने भारतीय वायु सेना के विमान से खजुराहो एयरपोर्ट और हेलिकॉप्टर से ग्राम गढ़ा हेलीपैड पहुंची। जहां पहुंचने पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए अगुवाई की। साथ ही केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, छतरपुर विधायक ललिता यादव, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, महाराजपुर विधायक कामाख्या प्रताप सिंह, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश चंद्र सागर, एससीएस अशोक वर्णवाल, कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, आईजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी ललित शाक्यवार, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन ने भी स्वागत किया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रवाना हुई। जिस समय उन्हें विदाई दी गई।
