बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
बरयासागर(झांसी)नगर के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मनसिल माता मंदिर पर पिछले एक हफ्ते से आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन के आखिरी दिवस के मौके पर सासंद अनुराग शर्मा जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार वर वधू को आर्शीवाद देने पहुंचे।सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन पर सांसद अनुराग शर्मा ने आयोजन समिति के साथ मुख्य पंडा सुरेश दाऊ को साधुवाद देते हुए कहा कि उनके अथक प्रयास से इस प्रकार का आयोजन निश्चित ही समाज को एक नई दिशा दशा की ओर अग्रसर करता है।जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा कि सामाजिक बुराइयों से परे उठकर जात पात के भेदभाव को दूर करते हुए इस प्रकार के आयोजन समरसता को दर्शाते हैं। वहीं अभी तक आप ओर हमने गाड़ियों का काफिला तो कई क्षेत्रों में देखा होगा लेकिन झांसी के बरुआसागर में बुधवार को एक अलग काफिला देखने को मिला,नगर के सिद्ध पीठ मनसिल माता मंदिर पर आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान एक साथ 61 दूल्हों का सामूहिक काफिला डीजे की थाप पर घोड़ों पर सवार होकर निकला,नगर के प्रमुख चौराहों से होते हुए शेहरा बांधे हुए ये दूल्हे एक अलग ही नजारा दिखा रहे थे।घोड़ों के नाच और ढोल नगाड़ों की धुन पर इन दूल्हों के काफिले के साथ चल रहे बारातियों ने जमकर नृत्य किया,इस मौके पर नन्ही भागवताचार्य 09वर्षीय महक देवी जी,विधायक प्रतिनिधि अमर सिंह कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष रूपेश नायक,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिमोहन सोनी,दीपक त्रिपाठी,ओमी कुशवाहा,विजय दुबे पार्षद,विजय दुबे देवरी सहित अन्य तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Please follow and like us:
