बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा । कलेक्ट्रेट पर भारतीय किसान यूनियन ने एक दिवसीय धरना दिया। जिला प्रभारी रामआसरे शुक्ला के नेतृत्व में किसानों ने सात प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों की मुख्य मांग मूंगफली खरीद केंद्रों पर बकाया भुगतान को लेकर है। खरीदी गई मूंगफली का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। कबरई क्षेत्र में राजेंदर नगर, भगत सिंह नगर और रानी लक्ष्मीबाई नगर में पेयजल की गंभीर समस्या है।
भरभौली-सिरसी खुर्द मार्ग जर्जर हालत में है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। किसानों ने भूलेख नक्शा प्रक्रिया में सुधार की मांग भी की है। बैंकों में दलालों का वर्चस्व खत्म करने की मांग प्रमुख है। भरवारा क्रय केंद्र प्रभारी पर किसानों से अवैध वसूली का आरोप है। किसानों ने उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
सम्मान निधि से जुड़ी समस्या भी उठाई गई है। बैंक खाद-बीज के लिए भुगतान करने में आनाकानी करता है। किसानों ने इस मामले में जांच की मांग की है। इस धरने में इशहाक खान, माधुरी दीक्षित, रविंद्र लोधी, मनमोहन, अनिल कुमार राजपूत, सुरेंद्र सिंह राजपूत समेत कई किसान मौजूद रहे। सभी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया है।
Please follow and like us:
