बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
दतिया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल के मार्गदर्शन में बुधवार को भाण्डेर जनपद पंचायत के सभाकक्ष में संपर्क विहीन बसाहटों में सैटेलाइट सर्वे द्वारा किए गए चिन्हांकन तथा उनके भौतिक सत्यापन हेतु सर्वे के संबध में ग्राम पंचायत सचिवों रोजगार सहायकों सहित एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जिला पंचायत सीईओ श्री तेम्रवाल द्वारा संपर्कता सर्वे ऐप के माध्यम से संपर्क विहीन बसाहटों का सर्वे किस प्रकार से किया जाएगा एवं किस प्रकार ऐप के माध्यम से बसाहटों को जोड़ने वाले रोड का ट्रेक तैयार किया जाएगा उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
Please follow and like us:
