बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
दतिया। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में 8 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में बुधवार को जिला न्यायालय दतिया के सभा कक्ष में मोटर दुर्घटना से संबंधित प्रकरणों में बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं के के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मोटर दुर्घटना से संबंधित समस्त राजीनामा योग्य प्रकरण में चर्चा की गई।इस बैठक में प्रधान जिला में सत्र न्यायाधीश संजीव श्रीवास्तव, जिला न्यायाधीश,सुदीप श्रीवास्तव, जिला न्यायाधीश श्रीमती मंजूषा तेकाम, जिला न्यायाधीश राजेश भंडारी एवं जिला विधिक सहायताअधिकारी बीएम सिंह तथा समस्त बीमा कंपनी के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
Please follow and like us:
