बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, युवा कार्यक्रम विभाग के तत्वाधान में आयोजित हो रहे कार्यक्रम स्पेल कार्यक्रम के तहत थाना कोतवाली नगर महोबा एवं महिला थाना में प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु वीर भूमि डिग्री कालेज, महोबा से चयनित छात्र/छात्राओं को मुख्यालय अवस्थित प्रान्तीय बाल सेवा सदन अनाथालय महोबा का भ्रमण कराया गया ।
इस दौरान वहां निवासित बच्चों को पेन, पेन्सिल, कलर, नोट बुक इत्यादि पढ़ने वाली सामाग्री एवं खाने पीने की सामग्री सहित फल आदि बच्चों को उपहार स्वरुप प्रदान किया गया तथा बच्चो के साथ वात्सल्य भाव से वार्ता करते हुए उनको मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं, उनकी शिक्षा व्यवस्था के बारे में जाना गया साथ ही उनकी मनोदशा को समझने को प्रयास किया गया।
इस दौरान बच्चों द्वारा “नशे को कहो अलविदा, जीवन को बनाओ खुशहाल सदा!” विषय पर अभिनय कर नाटक का मंचन करके मौजूद लोगो को नशे के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नशा किस प्रकार हमारे शरीर के साथ ही हमारे मानसिक, आर्थिक एवं पारिवारिक जीवन को खराब कर देता है । अतः इस नशे के काल मे जाने से बचे और हमेशा इससे दूर रहे। पुलिस टीम द्वारा बच्चों को किसी भी प्रकार की आपात सहायता हेतु डायल-112 के बारे में व बच्चो से सम्बन्धित समस्या होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 में सम्पर्क करने के लिये जागरुक किया गया है।
इस दौरान म0उ0नि0 शिवांगी प्रजापति, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए अभिषेक वर्मा, म0का0 माधुरी पटेल, कां0 जय प्रकाश सहित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राएं एवं बाल सेवा सदन अनाथालय के संचालक/केयर टेकर राजकुमार त्रिपाठी सहित वहां निवासित बच्चे मौजूद रहे।
Please follow and like us:
