शरद अग्रवाल पत्रकार दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर)छतरपुर-पन्ना नेशनल हाईवे एनएच-39 पर बमीठा शहर से चन्द्रनगर तक डामरीकरण उखङने से सड़क मे गड्ढे ही गड्ढे हो गए है। अब इस रोड पर वाहन धीमी रफ्तार मे धचक-पचक होकर चलते है। वही ई-रिक्शा तो अनेको जगह पलट जाते है। जिससे प्रतिदिन यात्रियो को चोट पहुंचती है।
डामरीकरण उखङने से एनएच-39 पर बने पुल एवं पुलियो से धारदार सरिया बाहर निकल आया है। हाइवे हौने के कारण वाहनो की रफ्तार तेज बनी रहती है लेकिन अचानक सामने गड्ढा आ जाने के कारण कई वाहन अनियंत्रित हो जाते है। जिससे चार पहिया एवं दो पहिया वाहनो के साथ प्रतिदिन घटनाएं घट रही है। इसकी जानकारी एनएच विभाग को हौने के वाबजूद भी इसे अनदेखा कर रहे है। जिससे यह गहरे गड्ढे बडे हादसे को अंदेशा दे रहे है।
बमीठा से चन्द्रनगर तक हाइवे सड़क का जगह-जगह डामरीकरण उखङ चुका है। जिससे भारी वाहनो के निकलने से टायर खराब हो रहे है। जिससे लोगो का आवागमन प्रभावित हो रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और वेयर हाउस के सामने हाइवे पर बने पुल पर एक फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिसमें बाइक व चार पहिया वाहन धचक-पचक होते हुए अनियंत्रित होकर पलट रहे है।
विगत तीन माह से आठ बड़े हादसे हो गए है। इस गड्ढो में वाहन अनियंत्रित होकर फिसल जाते है। जिससे सवार यात्री बुरी तरह घायल हो जाते हैं। इस धारदार सरिया मे ओवरलोड वाहनो का टायर फटने का डर बना हुआ है। जबकि यहां बीते दिनो एक ट्रक का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया था।
ग्रामीणों ने बताया कि एनएच-39 हाईवे पर गहरे गड्ढो की वजह से आएदिन घटना घटित हो रही है। इसके लिए तीन माह पहले ही शासन-प्रशासन को अवगत करा दिया गया था। लेकिन अभी तक सड़क में मेटिंनेस का कार्य नहीं कराया गया है। जिससे हादसें बढ़ रहे है। प्रशासन ध्यान नही दे रहा है।
यह है इसके जिम्मेदार।
एनएचएआई विभाग व स्थानीय प्रशासन।
जिला मुख्यालय के लिए मुख्य सड़क होने के कारण अधिकारियों का आना जाना भी यहां से होता है। जिससे इसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों को हौने के वाबजूद भी एनएचआई द्वारा सड़क की मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है। पिछले महीने एसडीएम व कलेक्टर को इस समस्या से अवगत करा दिया था। लेकिन इस पर ध्यान न देने से हादसे बढ रहे है।
राजनगर एसडीएम प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि में जल्द ही अधिकारियो से बात करता हूं। और सङक मे मेटिंनेस के लिए बोलता हूं।
