झाँसी- पैरामेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले रेडियोलॉजी की छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़। अपने होस्टल से बाहर घूमने निकली छात्रा को एडमिन बिल्डिंग के पास मनचलों ने लड़की के चेहरे पर स्प्रे कर किया बेहोश। बेहोशी के बाद लड़की के साथ की गलत हरकत। होश आने पर लड़की को उसके कपड़े फटे हुए दिखे तो लड़की ने पैरामेडिकल के डिरेक्टर डॉ. अंशुल जैन से की शिकायत। शिकायत के बाद अंशुल जैन ने लड़की के साथ हुई घटना को किया इग्नोर, बोले अपने घर चली जाओ। इसके बाद लड़की ने अपने दोस्त के साथ झांसी के थाना नवाबाद में पहुँच कर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दे कि इससे पहले भी अंशुल जैन पर अव्यवस्था को लेकर कई आरोप लग चुके है।
Please follow and like us:
