बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
निवाड़ी-आज स्वर्गाश्रम झरना पर सभी गांवों की संयुक्त बैठक हुई जिसमें सर्व सम्मति से मृत्यु भोज बंद करने का प्रस्ताव पास हुआ और यह भी कहा गया कि अब आज से कोई भी मृत्यु भोज नहीं कराएगा और न ही जाएगा जिसके घर गमी होती है समाज के सभी लोग उस परिवार से मिलकर सांत्वना देने के लिए जाएंगे और उस परिवार के लोगों की सहमति लेकर भोज बंद कराएंगे । सम्मिलित होने वाले लोग तेंदोल, तिलैथा, बनगुवां, कोलवा, बरेठी , करगुवा, बरुआसागर, सीकरी, सारौल , बाबई, बिहारीपुरा, आदि गांवों के सैंकड़ों लोग शामिल हुए।जिसमें रहीश यादव सारौल, गोविन्द सिंह यादव प्रधान तिलैथा, जगत सिंह पूर्व प्रधान तेंदौल , अरविन्द यादव तेंदौल, राजेंद्र सिंह यादव तिलैथा, पुष्पेंद्र यादव ठेकेदार तेंदौल ,रामनरेश यादव सरपंच, सोबरन सिंह बाबई पूर्व सरपंच, अन्नू यादव, गौरव यादव बनगुवां,जमुना नन्ना ,ऋतुराज यादव कोलवा प्रधान, सिरोमन सिंह यादव बरेठी,ब्रजेश यादव ,नितिन यादव तेंदोल,मनोज माते,गजराज सिंह तिलैथा,राहुल यादव करगुवाँ,हरिकांत यादव ,राजू यादव पार्षद मुकेश यादव बरेठी,दौलत यादव तिलैथा सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
