बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा । विकासखंड कबरई क्षेत्र की ग्राम पंचायत पसवारा एवं गंज की गौशाला का मंडलायुक्त चित्रकूट धाम बांदा श्री अजीत कुमार ने औचक निरीक्षण करते हुए निराश्रित गोवंशों के लिए भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने गोवंशों की नियमित देखरेख के लिए निर्देशित करते हुए गोवंशों की ईयर टेगिग एवं भूसे की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि गौशाला में गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा चारा व चोकर उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान केयरटेकर उपस्थित मिले। मंडलायुक्त ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुरेश पाल को निर्देश देते हुए कहा कि गोवंशों की नियमित जांच की जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व राम प्रकाश, खंड विकास अधिकारी कबरई सौम्या आलोक सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Please follow and like us:
