शरद अग्रवाल दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफछतरपुर
छतरपुर/कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने गुरुवार को छतरपुर शहर के पोस्ट ऑफिस एवं तहसील परिसर में संचालित आधार केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एसडीएम अखिल राठौर, लोकसेवा एवं ईगवर्नेंस प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने अधीक्षक डाकघर एस.के. राठौर को निर्देश दिए कि जिले के सभी पोस्टमेन द्वारा आधार कार्ड बनाए जाएं और उन्हें आधार संबंधी कार्य के लिए सीएलसी परीक्षा दिलाई जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि यूआईडीएआई गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करें और 0-5 वर्ष तक बच्चों का घर-घर जाकर टेबलेट के माध्यम से आधार कार्ड बनाएं। ताकि आमजन को परेशानी और असुविधा का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने जिले के पोस्टमैनो की लिस्ट मांगी और जो अभी तक आधार कार्ड बनाने के लिए अधिकृत है उनकी भी सूची मांगी।उन्होंने बनाए जा रहे आधार कार्ड की प्रगति की जानकारी ली और प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर आधार संबंधी कार्य की रेट सूची की भी जांच की और आमजन से आधार कार्ड बनवाने के संबंध में बातचीत करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को केन्द्र पर आधार बनवाने में समस्या न हो। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि केन्द्र पर आमजनता की मूलभूत सुविधाओं पेयजल एवं बैठने आदि का विशेष ध्यान रखें।
आमजन से नहीं मांगे अनावश्यक दस्तावेज
कलेक्टर ने सेवाओं का लाभ देने में प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश
रैंप सहित शौचालय बनवाने के निर्देश
कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र में संचालित आधार केन्द्र के निरीक्षण दौरान समक्ष में लोगों का आधार बनवाकर देखा और प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही लोकसेवा के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं की प्रगति की जांच करते हुए निर्देश दिए कि आय, जाति, निवास एवं ईडब्ल्यूएस आदि सेवाओं का लाभ आमजन को आसानी से मिले। उन्होंने कहा आवेदन के अलावा अनावश्यक दस्तावेज लोगों से न मांगे। साथ ही संबंधित तहसील अपने स्तर से प्रकरणों की जांच कर निराकरण करें। इसी बीच कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र में रैंप बनवाने के निर्देश दिए साथ ही आमजन के लिए शौचालय बनवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
