बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
जालौन- जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी ने यह पहल मानवता की सेवा के उद्देश्य से शुरू की थी, जो अब जिले की पहचान बन गई है। उनका कहना है कि, “कोई भी भूखा न सोए, यही हमारी प्राथमिकता है। जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्चा धर्म है।अपनी रसोई पूरी तरह से समाज के सहयोग और दान पर निर्भर है। घनश्याम अनुरागी ने समाज के सक्षम लोगों से इस नेक कार्य में सहयोग देने की अपील की है, ताकि कोई भी भूखा न रहे और यह सेवा अनवरत जारी रह सके।इस पहल ने न सिर्फ गरीबों की भूख मिटाई है, बल्कि जिले का नाम भी पूरे देश में रोशन किया है। मानवता और सेवा की इस भावना को देखते हुए समाज के अन्य लोग भी प्रेरित हो रहे हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
Please follow and like us:
