शरद अग्रवाल दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर/सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता ने बताया कि जिला चिकित्सालय छतरपुर प्रदेश का पहला जिला चिकित्सालय छतरपुर है, जहां पर एफ.एन.ए.सी. जैसी मंहगी एवं विशेष जांचे सटीनली निःशुल्क की जा रही हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए यह जांच वरदान साबित हो रही। इस जांच से समय रहते कैंसर जैसी घातक बीमारियों का पता चलता है। ताकि रोगी का त्वरित रूप उपचार हो सके। एफ.एन.ए.सी. एक महत्वपूर्ण जांच प्रक्रिया है जिसका उपयोग शरीर में गाठों की जांच के लिए किया जाता है जो कैंसर जैसी घातक बीमारियों का पता लगाने में मदद करती है।
ऐसी ही 46 वर्षीय चौबे कालोनी छतरपुर निवासी महिला जिनको अपने बाएं ब्रेस्ट में 15-20 दिनों से गठान महसूस हो रही थी, उनके पति का जिला चिकित्सालय छतरपुर में डायलिसिस चल रहा है और उनके सिवा उनके पति की देखभाल करने वाला दूसरा कोई परिवार का सदस्य साथ में था, जिस वजह से बाहर जांच जा पाना उनके लिये संभव नहीं था। चिकित्सालय के सेन्ट्रल पैथोलॉजी में लैब प्रभारी डॉ. श्वेता गर्ग के द्वारा ब्रेस्ट गठान की एफ.एन.ए.सी. जांच की गई जिससे ब्रेस्ट कैंसर का शुरूआती स्टेज में पता चला और वह अपना इलाज लेने के लिये समय पर कैंसर अस्पताल चली गई।
दूसरा प्रकरण 53 वर्षीय सौरा रोड निवासी महिला का है, जिनके बाएं ब्रेस्ट में गठान थी, संकोचवस घर में किसी को इस संबंध में नहीं बताया, जिला अस्पताल में एफ.एन.ए.सी. की जांच की गई, उसके बाद मरीज के परिजनों को महिला के ब्रेस्ट कैंसर होने का पता चला और उनको कैंसर अस्पताल जाने की सलाह दी गई। तीसरा प्रकरण 40 वर्षीय छतरपुर निवासी महिला का जो अपना घर चलाने के लिए बस स्टैण्ड के पास छोटी सी दुकान लगाती है, उनके बाएं ब्रेस्ट में गठान थी और महंगी जांच करवाना उनके लिए संभव नहीं था, ऐसे में जिला चिकित्सालय में नि:शुल्क जांच होने से ब्रेस्ट कैंसर का पता चल सका।
इसी प्रकार नौगांव निवासी 14 वर्षीय युवती को दाएं ब्रेस्ट में गठान थी और बीमारी का पता नहीं चल रहा था ऐसे में जब वह जिला चिकित्सालय पैथोलॉजिस्ट द्वारा एफ.एन. ए.सी. की जांच होने से फाइब्रोऐडिनोमा का पता चल सका एवं समय पर उपचार प्राप्त हो सका। इसके अलावा छतरपुर निवासी 75 वर्षीय महिला के दाएं ब्रेस्ट में गठान थी और एफ.एन.ए.सी. जांच होने से प्रथम स्टेज पर ब्रेस्ट कैंसर का पता चल सका। ताकि समय रहते ज्यादा प्रभावी उपचार संभव हो सके।
