बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा । महाकुंभ- 2025 के दृष्टिगत जनपद महोबा में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर तंत्र को विकसित कर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, साथ ही थानाक्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित किये जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना महोबकंठ प्र0नि0 श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा थानाक्षेत्र में अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने हेतु थानास्तर पर उ0नि0 राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि थानाक्षेत्र के ग्राम बड़ा लिलवा के बाहर स्थित माता जी के मन्दिर के कैम्पस में चोरी करने वाला एक गैंग किसी तांत्रिक की मदद से मन्दिर प्रांगण में गड़ा धन खोदकर चोरी करने की योजना बना रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची व दबिश देकर 08 नफऱ अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त कार सहित खुदाई करने में प्रयुक्त उपकरण फावड़ा, कुल्हाड़ी, सब्बल, तसला व पूजन सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है, इस दौरान इनका 01 साथी मौके से भागा हुआ है, जिसकी तलाश की जा रही है।
इस दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से गड़ा हुआ धन चोरी कर निकालने की योजना में प्रयुक्त 02 अदद फावड़ा, 02 अदद तसला लोहे के, 04 अदद टार्च, एक पन्नी मे फूल/माला, अगबत्ती, बतासे, 02 बण्डल श्याम बीडी, माचिस , 05 अदद मोमबत्ती, अतर की शीशी, एक सरौता, एक नारियल, 08 अदद मोबाइल सहित घटना में प्रयुक्त एक अदद कार सफेद रंग एस-प्रेसो नं0 यूपी 95 एस 9683 को बरामद किया गया है, बरामद कार के प्रपत्र न होने पर अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना महोबकंठ में मु0अ0सं0- 22/25 धारा 313/112 बीएनएस व 207 एमवी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया व गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।
Please follow and like us:
