शरद अग्रवाल पत्रकार दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर/बड़ा मलहरा/आज दिनाँक 01/02/3025 को बड़ा मलहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
जिसमें बड़ा मलहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ब्रांच मेडिकल ऑफिसर कृष्ण प्रताप सिंह के साथ समस्त स्टाफ़ ने बड़े भक्तिभाव से भक्तिरस चौपाइयों का आनंद लिया।
नगर के विद्वान पंडित अरविंद मिश्रा जी ने अपने मुखारबिंद से श्रोताओं के मध्य धार्मिक ऊर्जा का संचार किया।
उक्त आयोजन में बड़ा मलहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र BMO के साथ सम्पूर्ण स्टाफ़ की उपस्थिति दर्ज की गई।
उपस्थित डॉक्टर स्टाफ ने आयोजन का उद्देश्य मरीज़ को दबा के साथ दुआ से जोड़ दिया।
इस आयोजन में बड़ा मलहरा विधानसभा के पूर्व विधायक मां. प्रद्युम्न सिंह लोधी जी जी ने अपनी मधुर आवाज से चोपाई का पाठ कर उक्त आयोजन में भक्तिरस घोल दिया, जनपद अध्यक्ष राघव राजा सहित अनेकों श्रोताओं की उपस्थिति दर्ज की गई।
