शरद अग्रवाल पत्रकार दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर/राजनगर/माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है।
रात्रि भ्रमण के दौरान थाना राजनगर पुलिस को ग्राम कुरैला में अवैध शराब के संग्रह की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम ग्राम कुरैला में जाकर संबंधित स्थान पर पहुंची। एक मकान के बगल में बाड़े में मिट्टी का ढेर था। संदेह के आधार पर मिट्टी के ढेर में तलाशी ली गई। उस स्थान से 15 पेटियों के अंदर करीब 130 लीटर अवैध देशी मदिरा कीमत करीब 50000 रुपए बरामद की गई। अवैध शराब जप्त कर अवैध शराब संग्रह में लिप्त आरोपी के विरुद्ध थाना राजनगर में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, संदेही फरार है, आरोपी की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में थानाप्रभारी राजनगर उप निरीक्षक सिद्धार्थ शर्मा, सहायक उप निरीक्षक सैयद समीम उल हक, प्रधान आरक्षक सूर्य प्रकाश बाजपेई, आरक्षक संजय, शिवकुमार, आसिफ, अंकित द्विवेदी, धीरेंद्र पटेल एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।
