शरद अग्रवाल पत्रकार दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर/छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। सोशल मीडिया में अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है। सघन वाहन चेकिंग में अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।
थाना महाराजपुर पुलिस को रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान शासकीय पार्क के पास यात्री प्रतीक्षालय में एक युवक के अवैध हथियार सहित होने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर संदेही ने भागने का प्रयास किया, रोककर तलाशी ली गयी। आरोपी के पास से 315 बोर देशी कट्टा एवं एक कारतूस बरामद किया गया। अवैध हथियार कट्टा एवं कारतूस जप्त कर अभिरक्षा में लिया गया, अवैध हथियार लिए घूम रहे अभियुक्त प्रभात नायक उर्फ छोटू पुरानी पिता लाल बहादुर नायक निवासी कुसमा महाराजपुर के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आदतन अपराधी प्रभात नायक उर्फ छोटू पुरानी के विरुद्ध लूट, मारपीट, अवैध हथियार, एससी-एसटी जैसे 15 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक प्रशांत सेन, प्रआर. महेन्द्र गुप्ता, प्रआऱ. किफायत उल्ला बेग, प्रआर. दीपेन्द्र सिंह, आर.विवेक पाठक,आर सत्येन्द्र परमार, आर.राविन्द्र तिवारी, आर.अभिषेक नायक की भूमिका रही।
