बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा । पुलिस, आबकारी और सेलटैक्स विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। कानपुर-सागर हाइवे ৪6 पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 50 लाख रुपये की इंपीरियल ब्लू ब्रांड की लगभग 700 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। तस्कर इस शराब को अमृतसर से छत्तीसगढ़ ले जा रहे थे, जहां निकाय और पंचायत चुनाव चल रहे हैं। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने ट्रक में पुट्टी की बोरियों के नीचे शराब की पेटियां छिपा रखी थीं। मौके से ट्रक चालक राजदीप, जो लुधियाना का रहने वाला है, को गिरफ्तार किया गया है। माना जा रहा है कि इस शराब का इस्तेमाल चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जाना था।
सीओ सिटी दीपक दुबे और आबकारी विभाग की इंस्पेक्टर कनीज फातिमा की टीम ने यह कार्रवाई की। ट्रक (नंबर यूपी32 एन 4651) को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और इस अवैध धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जांच जारी है।
Please follow and like us:
