शरद अग्रवाल दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर/बमीठा/देवगांव से देवरा तक 34 किलोमीटर लम्बा मुख्य मार्ग है। जो 15 गांवो के बीच से होकर गुजरता है। जिसमे जगह-जगह पुलियां व पुल बनाए गए है। लेकिन संकेत चिन्ह नही लगाए गए है। इस 34 किलोमीटर लम्बे मार्ग मे 11 अंधामोङ है। जिसके लिए आगे पीछे किसी प्रकार का संकेत चिन्ह नही लगाया गया है। जिससे प्रतिदिन बडे वाहन लुढक जाते है। जिससे गाड़ी-वाहन के साथ ड्राइवर को भी नुकसान पहुंचता है।
इस मार्ग मे बीचो बीच झमटुली का मेन मार्केट पङता है। जिसमे अंधा मोड भी है। जहां अधिकतर ट्रक सीधे हो जाते है। जिससे दुकाने क्षतिग्रस्त हो जाती है। साथ ही लोगो का भी डर रहता है। इस अंधामोङ मे एक साइट से ढलान है। जिससे ओवरलोड वाहन उस मोड मे सीधे हो जाते है। तब दुकाने क्षतिग्रस्त हो जाती है। छह: माह पहले ट्रक सीधा हो जाने से 2 दुकाने क्षतिग्रस्त कर गया था। और वह भी टूट गया था।
देवगांव से देवरा तक का मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी मे जोड़ता है। जो जटाशंकर धाम व किशनगढ,दमोह के लिए जाता है। जिसमे टोल की बचत करने लम्बी दूरी तय कर रहे वाहनो का सबसे ज्यादा आना जाना लगा रहता है। जिससे अधिकांश बडे वाहन पलट जाते है। जिससे अन्य लोगो व दुकानो को भी खतरा रहता है।
