
देहरादून, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन, उत्तराखंड द्वारा “सनातन स्वाभिमान एवं सम्मान समारोह” एवं राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन, श्री रमेश चंद्र द्विवेदी “राजू भैया”, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन की अध्यक्षता, श्री सुनील उन्याल गामा, मेयर देहरादून के मुख्य आतिथ्य एवं पंडित सुभाष जोशी, धर्माचार्य, देहरादून के विशिष्ट आतिथ्य में जैन धर्मशाला देहरादून में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं देव चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य कार्यक्रम आयोजक श्रीमती पूजा सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला मोर्चा), राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन, ने सभी उपस्थित अतिथियों, संतो, पदाधिकारियों एवं आगंतुकों का स्वागत किया।
श्री रमेश चंद्र द्विवेदी, “राजू भैया” राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के तमाम सनातनी हिंदुओं को एकजुट होकर भारत देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए, उन्होंने देशभर के विभिन्न प्रदेशों से पधारे संगठन के पदाधिकारियों से अपने प्रदेश में संगठन के अधिक से अधिक सदस्य बनाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। श्री नवीन चंद्र शुक्ला, राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि देशभर में हिंदुत्व विरोधी ताकते सर उठा रही है, और कुछ राजनीतिक दल भी उनका खुलकर समर्थन कर रहे हैं। यदि समय रहते हुए इनको रोकने का प्रयास नहीं किया गया तो आने वाले समय में देश के हिंदुओं का सम्मान और स्वाभिमान भी खतरे में पड़ जाएगा, इसलिए देश के सभी हिंदू भाई बहनों को संगठित होकर इन हिंदुत्व विरोधी ताकतों और उनका समर्थन करने वाले राजनीतिक दालों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। उक्त अवसर पर गीत, संगीत एवं नृत्य के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय कि छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गीत एवं नृत्य के मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, श्री नवीन चंद्र शुक्ला राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा प्रस्तुत बांसुरी वादन को सभी ने विशेष रूप से सराहा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री (संत प्रकोष्ठ) जगतगुरु श्री कल्कि महाराज जी, राष्ट्रीय महामंत्री नवीन चंद्र शुक्ला, राष्ट्रीय प्रभारी श्री ए. कृष्णा किशोर हिन्दू “अन्ना जी”, राष्ट्रीय प्रभारी (संस्कृत, शिक्षा एवं विधि प्रकोष्ठ) डॉ. मयंक ढेकुला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बाल गोविंद शिवहरे, राष्ट्रीय मंत्री श्री भगवंत राव पवार, राष्ट्रीय मंत्री श्री लालजी शिवहरे, राष्ट्रीय मंत्री श्री अरविंद द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री श्री शरद नामदेव, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश श्री राकेश तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष तेलंगाना श्री संबाकर प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली श्री मोहनलाल शर्मा, राष्ट्रीय प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ श्री शिवमणि रौसा, श्री मंगेश भागवत राष्ट्रीय प्रभारी प्रचार प्रसार समिति, श्रीमती ज्योति सी.वी. प्रदेश अध्यक्ष कर्नाटक, डॉ.अभय कुमार तिवारी प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम बंगाल, श्री राजीव रंजन झा प्रदेश अध्यक्ष बिहार, श्रीमती भार्गवी रेड्डी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा तेलंगाना, श्रीमती सुनीता मजूमदार प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा झारखंड, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य श्रीमती विभा, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश श्रीमती रेनू शुक्ला, श्री अशोक चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष दिल्ली, श्री एस.के. मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष दिल्ली, श्री मनीष तिवारी राष्ट्रीय मंत्री संत प्रकोष्ठ, संत श्री सी. रामासुब्बा रेड्डी महाराज आंध्र प्रदेश, श्री जी. सुकुमार प्रदेश मीडिया प्रभारी आंध्र प्रदेश, श्री सुधीर त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा मध्य प्रदेश, श्रीमति रेखा ढेकुला प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मध्य प्रदेश,श्रीमती प्रतिमा हरित संभाग प्रभारी महिला मोर्चा भोपाल, श्रीमती सीमा नामदेव बुंदेलखंड अध्यक्ष महिला मोर्चा, भागवताचार्य श्री सुदामा तिवारी, देहरादून से आचार्य विपिन जोशी, श्री विजय गोयल, श्री विपिन कोटियाल श्री हरीश बिजलवान, श्री रोशन दुबे, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ द्वारा नामित प्रतिनिधि श्री गुलाब सिंह कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़, श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर प्रदेश कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय कार्य समिति एवं कोर कमेटी सदस्य, श्री सुखदेव टाइगर प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़, श्री राधेश्याम प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति छत्तीसगढ़, श्री लोकनाथ राजवड़े जिला अध्यक्ष सुरतपुर, श्री रामलाल जिला अध्यक्ष काशीपुर, महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ से श्रीमती कैलाशी, श्रीमती मोहिनी शर्मा, श्रीमती हेमलता, श्रीमती लक्ष्मी जयसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुख्य सुरक्षा प्रभारी श्री विकास कनौजिया आदि उपस्थित रहे।
इस सफल कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती पूजा सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्री गौरव जैन प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष उत्तराखंड, श्री हेमंत तिवारी प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड,श्री विनोद कुमार प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति, उत्तराखंड, श्रीमती दीप्ती चुफाल प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तराखंड, श्रीमती सुमन सकलानी प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा उत्तराखंड, श्रीमती सीमा सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तराखंड ने किया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री ऋषभ खरे प्रदेश संगठन मंत्री मध्य प्रदेश, श्री राकेश मालवीय राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य, श्री मनोज चावरिया प्रदेश प्रभारी प्रचार प्रसार समिति मध्य प्रदेश एवं प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़, श्री नीलेश शर्मा जिला अध्यक्ष सीहोर, श्री अमित भार्गव संभाग प्रभारी संत प्रकोष्ठ जबलपुर, श्री आशुतोष द्विवेदी जिला प्रभारी नरसिंहपुर, श्री शिवम राजोरिया जिला कार्यकारणी सदस्य का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री गौरव जैन, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तराखंड एवं श्रीमती दीप्ती चुफाल प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तराखंड ने तथा अंत में सभी का आभार प्रदर्शन श्री लोकेश सिंह, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य ने किया।